— एक ही दिन में 183 चालान, ₹65,000 का जुर्माना वसूला।
दतिया। शादी/विवाह सीजन को ध्यान में रखते हुए एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में बड़ौनी अनुभाग के विभिन्न थानों में व्यापक वाहन महा-चैकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के मुख्य बिंदु—पुलिस ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 183 वाहनों के चालान काटे।कुल ₹65,000 जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट सहित अन्य उल्लंघनों पर की गई कार्रवाई।
थाना-वार चालान एवं जुर्माना विवरण: थाना बड़ौनी: 30 वाहन — ₹10,200थाना गोराघाट: 50 वाहन — ₹14,200थाना जिगना: 40 वाहन — ₹17,000थाना बसई: 55 वाहन — ₹20,600थाना सोनागिर: 08 वाहन — ₹3,000कुल — 183 चालान / ₹65,000 जुर्माना
चैकिंग अभियान में निम्न अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—टीआई दिनेश राजपूत, थाना बड़ौनी, टीआई रमेश शाक्य, थाना गोराघाट, प्रभारी रचना माहौर, थाना जिगना, प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा, थाना बसई, प्रभारी संतोष भार्गव, थाना सोनागिर दतिया पुलिस द्वारा ऐसे अभियानों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात अनुशासन को मजबूत बनाना है।

























