एकता यात्रा भारत माता की जयकारे व वंदे मातरम से गुंजा शहर।
कुशीनगर रामकोला विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को बोदरवार महाविद्यालय से एकता यात्रा भारत माता की जय करो से गुजर शहर। लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती रन ऑफ यूनिटी के रूप में मनाई गई इस अवसर पर विधायक विनय प्रकाश गोड़ व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विशाल पैदल मार्च यात्रा निकाला गया
यह रन ऑफ यूनिटी का काफिला भगवंत पांडेय महाविद्यालय से शुरू हुआ इसे भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय विधायक विनय प्रकाश गोड़, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी एमडी इंटर कॉलेज के डायरेक्टर अखिलेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बृहस्पतिवार को इस आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद पांडेय रहे।
इस पदयात्रा में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंडित गोविन्द मिश्रा ने अपने विद्यार्थियों के साथ भगवान पांडेय महाविद्यालय कॉलेज के छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को अमर रहे का नारा लगाते हुए गगन भेदी नारों से पूरा काफिला उत्साहित हो उठा
महाविद्यालय परिसर से चलकर यह काफिला साखोंपार सुधयानी पटखौली में दादी राजमती देवी के प्रबंधक रणजीत सिंह ने लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया और कप्तानगंज डिग्री कॉलेज पर जहां यह काफिला पहुंचा वहां पर एक विशाल जनसभा में परिवर्तित कार्यक्रम में संस्कृत मंच के तरफ से आरडी शर्मा के द्वारा श्री राम जय राम जय जय राम सुनो रे राम कहानी सुनो रे राम कहानी अंखियों में आए पानी गाने पर सारे लोग झूम उठे।
इस दौरान लल्लन मिश्रा जयप्रकाश उपाध्याय नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, दौरान मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, अरुण सिंह, हरिप्रसाद मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू, विजेंद्र गोविन्द राव प्रिंस बाबू ,राधेश्याम दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, राकेश मिश्रा, अमित गोविन्द राव निशांत शुक्ला, सोनू खेतान, राजन केसरी, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मौर्य, सहित सैकड़ो लोग इस पदयात्रा में शामिल रहे और पुलिस बल के लोग भी काफी मुस्तैदी से लगे रहे।








