• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

स्वदेशी अपनाएं और देश के आर्थिक विकास में भागीदार बनें

Andher Nagri by Andher Nagri
September 26, 2025
in देश-विदेश, मध्यप्रदेश, राजनीति, स्वास्थ
0
स्वदेशी अपनाएं और देश के आर्थिक विकास में भागीदार बनें
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विधायक प्रदीप अग्रवाल जिला अस्पताल दतिया में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

दतिया। जिला अस्पताल दतिया में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे पखवाडे के अंतर्गत विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत माँ सरस्वती पूजन से की गई पूजन के उपरांत डॉक्टर दिनेश तोमर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के हर जरूरत मंद के लिये भरपूर योजनाएं बनाई है।

आज हर व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ किसी न किसी रूप में पहुंच रहा है। पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, खाद्यान्न, बीमा, हर क्षेत्र में उनके द्वारा योजनाएं बनाई गई है। अग्रवाल ने सभी से अपील की कि देश के आर्थिक विकास में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार करने में सहभागी बने।

विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा क्षेत्र की रीड है डॉक्टर देखते हैं बीमारी की दवा एडवाइस करते है लेकिन फार्मासिस्ट किस दवा को किस प्रकार लेना है कैसे लेना है सारी परिस्थितियों के बारे में विस्तार पूर्वक मरीज को बताता है तभी बीमारी का इलाज संभव हो पाता है।

इस दौरान विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में बनी नवीन आधुनिक लैब का उद्घाटन किया तथा डायलिसिस केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका विधायक अग्रवाल ने उद्घाटन किया इसमें फार्मासिस्टों द्वारा लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया गया,

कार्यक्रम में डॉक्टर एसएन शाक्य, डॉक्टर सचिन यादव, डॉक्टर बुधौलिया के अलावा ड्रग इंस्पेक्टर उमेश रामचंद्रानी, संदीप शर्मा, तरुण वर्मा, बृजराज सिंह, अखिलेश गुप्ता, गजेंद्र सगर, शोभित खरे, शुभम मिश्रा, अरविंद गुर्जर, नीतेश राठौर के अलावा बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट एवं नर्सिंग तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#दतिया#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

शाहपुरा अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के आचार्य जगतगुरु स्वामी 1008 रामदयाल जी महाराज का गढ़बोर में 69 वा अवतरण दिवस मनाया

Next Post

केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेगी।

Next Post
केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेगी।

केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेगी।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri