(पंडेर) 3 फरवरी 2026पंडेर ग्राम पंचायत में 7 माह के अंतराल के बाद पूर्व प्रशासक ममता जाट ने मंगलवार को पुनः पदभार ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग जयपुर द्वारा पंचायत कार्यों में फर्जीवाड़ा एवं अनियमितता बरतने के आरोप में ममता जाट को निलंबित किया गया था।निलंबन के बाद ममता जाट ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से उन्हें स्थगन (स्टे) प्रदान किया गया।
इसके बाद पंचायती राज विभाग जयपुर ने जिला परिषद भीलवाड़ा को आदेश जारी कर जहाजपुर पंचायत समिति अंतर्गत पंडेर ग्राम पंचायत में ममता जाट को पुनः पदभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए।आदेश की पालना में मंगलवार को ममता जाट ने पंडेर में प्रशासक पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर वार्ड पंचों सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।









