कुशीनगर रामकोला के लक्ष्मीगंज बाजार जाने वाले मार्ग पर स्कूल से पढ़ कर घर जा रहा मासूम छात्र अंश कुमार उम्र 6 वर्ष अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे अंश कुमार बुरी तरह घायल हो गया।
परिजनों ने घायल को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया । जहां डाक्टरों ने इलाज कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल पडरौना के लिए रेफर कर दिया।जहां मासूम छात्र अंश कुमार की मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाला छपरा चिखुरी टोला निवासी जोगेंद्र कुमार का इकलौता मासूम बेटा अंश कुमार उम्र 6 वर्ष लक्ष्मीगंज जाने वाले गेट के पास स्थित मॉडर्न एजुकेशन एकेडमी चंदरपुर गोबरही में पढ़ता है।साथ में अंश कुमार की मां लक्ष्मी देवी इसी विद्यालय में शिक्षिका हैं।
विद्यालय में छुट्टी के बाद अंश कुमार उम्र 6 वर्ष और लक्ष्मी देवी स्कूल वाहन से अपने गांव के पास लक्ष्मीगंज बाजार जाने वाले मार्ग पर उतर कर सड़क क्रास कर रहे थे कि लक्ष्मीगंज की तरह जा रही अज्ञात वाहन ने मासूम छात्र अंश कुमार को जोरदार टक्कर मारी जिससे अंश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने एम्बुलेंस से रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डाक्टरों ने इलाज कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल पडरौना के लिए रेफर कर दिया।
परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मासूम छात्र अंश कुमार उम्र 6 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां लक्ष्मी देवी का रो रो कर बुरा हाल है।पिता जोगेंद्र कुमार जो बाहर नौकरी करते है।








