• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home अपराध (क्राइम )

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, एक व्यक्ति को किया जिला बदर।

Andher Nagri by Andher Nagri
January 24, 2026
in अपराध (क्राइम ), प्रशासन, मध्यप्रदेश, समाज
0
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, एक व्यक्ति को किया जिला बदर।
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वप्निल वानखड़े द्वारा सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के एक व्यक्ति को जिला बदर किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन तथा प्रकरण में उपलब्ध अभिलेखों के गहन परीक्षण के उपरांत की गई,कलेक्टर वानखड़े ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दीपक कमरिया पुत्र हाकिम कमरिया, निवासी ग्राम मलकपहाड़ी, थाना गोराघाट को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।

उक्त व्यक्ति के विरुद्ध आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता एवं क्षेत्र में शांति भंग करने की प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

जारी आदेश के अनुसार दीपक कमरिया को मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 के सहपठित धारा 5 (क) एवं (ख) के अंतर्गत 06 माह की अवधि के लिए जिला दतिया तथा उससे लगे अन्य जिले शिवपुरी, ग्वालियर एवं भिण्ड की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया है।

इस अवधि के दौरान निष्कासित व्यक्ति का इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर द्वारा यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि निष्कासित व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता है अथवा निर्धारित अवधि में इन जिलों की सीमा में पाया जाता है, तो थाना प्रभारी गोराघाट द्वारा उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कदम आगे भी उठाए जाते रहेंगे, ताकि नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#पुलिस#मध्यप्रदेश
Previous Post

रामस्नेही विद्यालय में वार्षिकोत्सव आयोजित

Next Post

दतिया SDOP, कोतवाली पुलिस का पैदल भ्रमण, असामाजिक तत्वों पर कसी नजर।

Next Post
दतिया SDOP, कोतवाली पुलिस का पैदल भ्रमण, असामाजिक तत्वों पर कसी नजर।

दतिया SDOP, कोतवाली पुलिस का पैदल भ्रमण, असामाजिक तत्वों पर कसी नजर।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri