दतिया। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा
तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में जिले में “मैं हूँ अभिमन्यु” विशेष अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में थाना थाना भांडेर एवं थाना जिगना पुलिस द्वारा विद्यालयों में विभिन्न स्थानों पर “मैराथन दौड़” का आयोजन भी किया गया, जिसमें शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अवसर पर छात्रों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया एवं उन्हें सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया, थाना थरेट द्वारा कस्बे में जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित आमजन को अभियान के संबंध में जानकारी दी। मै हूँ अभिमन्यु” अभियान का संदेश यह है कि समाज विशेषकर पुरुष वर्ग को बुराइयों के “चक्रव्यूह” को तोड़कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित होकर आगे आना होगा।









