शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-रहड़ पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झोपड़ा रहड़ व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा के समस्त बालक-बालिकाओं को सर्दी के बचाव के लिए अध्यापिका राम कन्या माली द्वारा 60 गर्म जर्सियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर भीलों का झोपड़ा रहड़ के संस्था प्रधान मोहम्मद सलीम डायर ने भामाशाह अध्यापिका माली का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय स्टाफ के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा शर्मा,कुक कम हेल्पर घणी भील उपस्थित थीं।








