दतिया। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उनाव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में यह कार्रवाई अत्यंत प्रभावी मानी जा रही है, जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार
शिवहरे के मार्ग दर्शन तथा एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उनाव पुलिस ने मौजा खेरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर 08 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की। निर्माणाधीन बाउंड्री के पीछे नाले के पास चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर थाना उनाव टीम
ने मौजा खैरी के संस्कृत कॉलेज की निर्माणाधीन बाउंड्री के पीछे नाले के पास घेराबंदी की। मौके पर ताश पत्तों से हार-जीत का दांव खेलने में लिप्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी, 1.जाफर पिता अब्दुल रहमान निवासी जालौन, 2.सुरेंद्र पिता रामस्वरूप सेन निवासी
इंदरगढ़, 3.शैलेन्द्र पिता वीरेंद्र गुप्ता निवासी भांडेर, 4.किशन पिता शोभाराम यादव निवासी उडीना गोंदन, 5. अविनाश पिता सोनपाल कुशवाहा निवासी लहार भिंड, 6.हरिदास पिता बाबूराम सोनी निवासी भांडेर, 7.अरविंद पिता पीतम कुशवाहा निवासी दतिया, 8. संतोष पिता रामसेवक कुशवाहा
निवासी उनाव रोड, दतिया, 17.65 लाख का मशरूका जप्त, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी एवं सामग्री जप्त की है “₹4,65,700/- नकद, 07 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार, एक अपाचे मोटर साइकिल, ताश की गड्डी, कुल मिलाकर लगभग
₹17,65,700/- मूल्य का मशरूका पुलिस ने कब्जे में लिया है। अवैध जुआ पर पुलिस की पैनी नजर, सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना उनाव पुलिस ने धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा जैसे अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ संचालकों एवं उनके सरगनाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।









