शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा- राजस्थान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “बदलता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान के अंतर्गत आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया। डॉ. बैरवा ने ग्राम पंचायत मुख्यालय चमनपुरा (बनेड़ा) से हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया।
यह यात्रा चमनपुरा से महुआ खुर्द, खेड़लिया, बबराना होते हुए बनेड़ा पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राजाधिराज गोपाल चरण सिंह, एसडीएम श्रीकांत व्यास, बनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, शिवांगी कानावत, जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, प्रद्युमन सिंह, शंकर जाट (डीआर), लक्ष्मी लाल सोनी,
रथ यात्रा कार्यक्रम संयोजक कैलाश धाकड़, सह संयोजक महावीर सैनी, राजमल माली, कैलाश माली, सरपंच प्रतिनिधि दामोदर गुर्जर, कमलेश भंडारी, ईश्वर सिंह कानावत, चिनार, सांवर सेन, प्रहलाद बैरवा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








