दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने राजगढ़ चौराहे पर नवनिर्मित सीसी रोड का निरीक्षण किया। बुधवार लगभग 11:30 बजे के आसपास निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि नववर्ष के अवसर पर मां पीतांबरा पीठ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर महोदय ने यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ रखने, जाम की स्थिति से बचाव तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार, ट्रैफिक प्रभारी, नगर पालिका सीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
























