• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

Andher Nagri by Andher Nagri
January 29, 2026
in देश-विदेश, प्रशासन, मध्यप्रदेश, रोजगार
0
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे
520
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार देवास।

जिले में 28 जनवरी को ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह बुधवार को सोनकच्छ और हाटपीपल्या विधानसभा के प्रभावित गांवों के खेतों में पहुंचे।

कलेक्टर ने सोनकच्‍छ विधानसभा के ग्राम पीरपाड़ल्या, घटिया कलां, मऊ एवं हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमलाताज, बढ़ियामाण्‍डू, रम्मलखेड़ी, खजुरियाबिना का भ्रमण कर ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक सोनकच्‍छ डॉ राजेश सोनकर, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक मुरली भंवरा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम सोनकच्‍छ प्रिया चंद्रावत सहित राजस्‍व एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्‍व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि सर्वे में कोई लापरवाही न हो, प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत मिले। इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी प्रभावित किसान का खेत सर्वे से न छूटे।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्‍टर ने निर्देश दिये कि राजस्‍व एवं कृषि विभाग के दल द्वारा प्रभावित फसल का सर्वेक्षण कर ड्रोन वीडियो और फोटो निकालें। दल द्वारा पंचनामा बनाकर प्रभावित किसान की जानकारी ग्राम पंचायत में चस्पा भी कराये।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के अवलोकन के दौरान किसानों से चर्चाकर उन्‍हें आश्वस्त किया है कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कार्य कर आंकलन किया जाएगा।

सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। सरकार आपके साथ खड़ी है, जैसे ही इस बात की सूचना मिली कि कल यहां पर काफी भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है तो तत्काल ही तहसीलदार को यहां पर सर्वे करने का निर्देश दिये गये।

कलेक्‍टर ने कहा कि किसी भी प्रकार का प्राकृतिक हानि या आपदा होती है तो उसमें सरकार आप सभी के साथ खड़ी है और इसी के संबंध में कल रात को ही सर्वे करने के दिशा निर्देश दे दिये गये थे। आप सभी को मैं आश्वस्त करना चाहूंगा कि आप लोग चिंता ना करें। अच्छी तरीके से शीघ्र ही सर्वे पूरा करवाएंगे।

सर्वे कराने के बाद उसकी पूरी सूची ग्राम पंचायत में यहां पर चस्पा भी की जाएगी और आप लोगों के देखने के लिए भी रहेगा कि आप लोगों कितना मुआवजा बन रहा है और जल्दी ही हम लोग आप लोगों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से काम करेंगे।

उन्‍होंने किसानों से कहा कि आप लोगों ने फसल का बीमा भी करवा रखा है तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा स्मार्टफोन में क्रॉप इंश्योरेंस एप्लीकेशन है, उसको डाउनलोड करके भी आप आवेदन कर सकते हैं।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#देवास#पुलिस#मध्यप्रदेश
Previous Post

शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा की मेहनत लाई रंग :- शाहपुरा जिला अस्पताल में लंबे समय से रिक्त डॉक्टरों के पद भरे

Next Post

बोर्ड परीक्षा में नकल पर जीरो टॉलरेंस, लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

Next Post
बोर्ड परीक्षा में नकल पर जीरो टॉलरेंस, लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

बोर्ड परीक्षा में नकल पर जीरो टॉलरेंस, लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri