• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा उनाव में प्रगतिरत कार्यो के निरीक्षण उपरांत जताई नाराज़गी

Andher Nagri by Andher Nagri
August 29, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश
0
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा उनाव में प्रगतिरत कार्यो के निरीक्षण उपरांत जताई नाराज़गी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रस्तावित सूर्य लोक निर्माण कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराना हमारी पहली प्राथमिकता।

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल आज गुरूवार को उनाव स्थित प्रसिद्ध बालाजी सूर्य मंदिर पहुँचे।

उन्होंने मंदिर पहुंचकर सर्वप्रथम पूजा अर्चना की तत्पश्चात् प्रस्तावित सूर्य लोक परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने विद्युत पोल, पेवर्स ब्लॉक, घाट निर्माण, सामुदायिक भवन, रेस्ट हाउस एवं पार्किग व्यवस्था जैसे विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी।

उन्होंने निर्माण कार्यों में धीमी गति के चलते संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए गुणवत्ता पूर्वक समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा विशेष रूप से पहूज नदी पर बन रहे पुल में लापरवाही देखकर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारी को फोन कर फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की शुरुआत कब से होगी,

इसकी टाइम लाइन तय कर लिखित जानकारी दें ताकि नियमित समीक्षा की जा सके। कलेक्टर ने घाट निर्माण को लेकर आदेश दिया कि चेन-पोल से बैरिकेडिंग अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने मौके पर उपिस्थत आरईएस अधिकारियों को सामुदायिक शौचालय निर्माण और एसटीपी ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूरे मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को रात्रि समय पर भी सुगम आवागमन हो सके।वानखड़े ने लापरवाह ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर रिटेंडर की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मंदिर परिसर में बड़ा लोहे का गेट लगाने का आदेश भी दिया ताकि दोपहिया, चौपहिया वाहन, ठेले और आवारा पशु अंदर प्रवेश न कर सकें तथा भीड़भाड़ और गंदगी पर रोक लगाई जा सके। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सरपंच को भी कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई नियमित और उच्च स्तर पर की जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसे निरीक्षण लगातार किए जाएंगे ताकि प्रस्तावित कार्यों की निरंतर निगरानी हो सके और दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण उपरांत कलेक्टर ने मंदिर परिसर के बाहर फैले अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए ताकि यातायात व्यवस्था सुधरे और आमजन व श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं। लोगों ने स्थानीय स्तर पर आ रही दिक्कतों एवं विकास संबंधी मुद्दों से अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, कलेक्टर स्वप्निल वानखडे एवं जिला पंचायत सीईओ तेम्रवाल ने संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उनाव बालाजी एवं आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया, चिकित्सालय भवन में आवश्यक मरम्मत कार्यो को शीघ्र करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही परिसर में बने शौचालय की जर्जर स्थिति पर गंभीर नाराज़गी जाहिर करते हुए उसे 7 दिनों के भीतर मरम्मत कराकर सुचारू रूप से संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर उनसे उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मरीजों ने अपनी समस्याओं एवं अनुभव साझा किए, जिन पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #कलेक्टर#दतिया#पुलिस#मध्यप्रदेश#लोक_निर्माण
Previous Post

जिगना पुलिस के द्वारा महज 02 दिवस के अंदर अपहृत नाबालिक बालिका को जामनगर (गुजरात) से किया दस्त्याव।

Next Post

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए Sacred Heart Co-Education School में आयोजित हुई, यातायात नियमों की पाठशाला

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri