और वाहन को चार्ज पर वाले वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।
दतिया। पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्ग दर्शन में, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा द्वारा एक इलैक्ट्रिक वाहन के चालक पर की कार्यवाही। दिनांक 27.10.25 को एक इलैक्ट्रिक वाहन क्र. MP.32.ZC.8655 के चालक द्वारा बारिश में सड़क के डिवाईडर पर लगे ट्रांसफॉर्मर की लाईन में कट लगाकर चार्जर जोड़ा
और वाहन को चार्ज पर लगा दिया और उसी में बेफिक्र होकर सो गया। यह घटना पीतांबरा पीठ के उत्तर गेट की बताई जा रही थी। यह पूरी घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की थी, जब तेज बारिश हो रही थी वीडियो मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था
जिसको पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संज्ञान में लिया गया तथा थाना प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया। कि संबंधित इलैक्ट्रिक वाहन पर कार्यवाही करें। जिसके पालन में थाना प्रभारी यातायात द्वारा इलैक्ट्रिक वाहन को शहर तथा सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया।
आज दिनांक 29.10.25 को इलैक्ट्रिक वाहन के मिलने पर इलैक्ट्रिक वाहन को जप्त कर थाना यातायात पर सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई
एवं वाहन चालक का लाईसेंस जप्त कर लाईसेंस निरस्त करने हेतु संबंधित आर.टी.ओ. कार्यालय को भेजा गया। यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि, यातायात नियमों का पालन करें एवं सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात अवरुद्ध न करें।

























