जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्टर पवन परमार जिला देवास सोनकच्छ। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें दिनांक 26-09-2025 को आबकारी वृत्त सोनकच्छ में मुखबिर सूचना के आधार पर एक ईको कार क्रमांक MP 13 ZV 8303 में गंधर्वपुरी रोड़ पर 03 पेटी देशी मदिरा प्लेन का परिवहन करते हुए कार चालक मोहन निवासी दुधलाई को गिरफ्तार किया गया
तथा चालक के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 411000 रुपये है।इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक आशीष, अरविंद जिनवाल, आशीष, निकिता परमार, सैनिक किशोर सिसोदिया ,अनिल चोहान, अनिल अकोड़िया सराहनीय कार्य रहा। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
























