दतिया 01 नवम्बर 2025 मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई है। यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा दतिया जिले की तीनों विधानसभाओं में बूथ लेवल ऑफिसर्स की ट्रेनिंग आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।
आज शनिवार को सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया संतोष तिवारी के मार्ग दर्शन में दतिया विधानसभा के समस्त बी.एल.ओ. का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में बीएलओ को मतदाता सूची अपडेट करने, गणना प्रपत्र भरने और चुनाव प्रक्रिया की सही जानकारी देने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
























