दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में निष्पक्ष एवं निडर स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबीर मिशन एवं अंधेर नगरी के पत्रकार विकास वर्मा को जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सम्मानित किया।
कलेक्टर ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी पत्रकारिता की सराहना की।यह सम्मान समारोह दतिया जिला मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हुआ, जहां कलेक्टर ने विकास वर्मा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक लेखन की प्रशंसा की।
विकास वर्मा लंबे समय से कबीर मिशन एवं अंधेर नगरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एव शहरी क्षेत्रों की समस्याओं, भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर अपनी कलम चला रहे है।
उनकी रिपोर्ट्स ने कई मामलों में प्रशासन की नींद उड़ाई और आम जनता की आवाज को बुलंद किया है।कलेक्टर ने कहा, “विकास वर्मा जैसे पत्रकार समाज का आईना होते है।
उनकी निडर पत्रकारिता न केवल सच्चाई को सामने लाती है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। यह सम्मान उनकी मेहनत का प्रतीक है।”विकास वर्मा ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा, “यह सम्मान मेरे माता पिता मेरे गुरु और मेरी कबीर मिशन एवं अंधेर नगरी न्यूज की टीम और पाठकों का है। मैं हमेशा सत्य और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करता रहूंगा।
कबीर मिशन एवं अंधेर नगरी का मकसद यही है कि अंधेरों को उजाला मिले।”कार्यक्रम में जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह सम्मान स्वतंत्र पत्रकारिता को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








