थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ के फड़ पर दविश देकर 11,100 /- रुपये नगदी व 05 मोबाईल जप्त किए मोहन साहू का गोदाम दतिया से 04 जुआरियों को पकड़ कर अपराध पंजीबद्ध किया।दतिया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन
में एवं एसडीओपी महोदय दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान मे अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही मे 04 आरोपीगण से कुल 11,100/- रुपये नगदी व 05 मोबाईल व 07 तास की गड्डी जप्त की गई। दिनांक 17.09.2025 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मोहन साहू का गोदाम पोस्ट, आफिस के सामने नजियाई
दतिया के पास कुछ लोग तास पत्तो से रुपयो का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है। मुखबिर की सूचना से फोर्स के साथ मुखबिर के बताए स्थान मोहन साहू का गोदाम पोस्ट, आफिस के सामने नजियाई के पास पहुंचकर दबिश दी गई तो आरोपीगण को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम –
01. मनोज साहू पुत्र रामसेवक साहू उम्र 40 साल निवासी सेवंढा चुंगी दतिया,02. रमेश साहू पुत्र तुलसीदास साहू उम्र 54 साल निवासी रिछरा फाटक,03. हीरालाल यादव पुत्र स्व. केहरसिंह यादव उम्र 48 साल निवासी टोनाल दतिया,04. रामनारायाण गुप्ता पुत्र हरदास गुप्ता उम्र 60 साल निवासी नाजियाई दतिया का होना बताया
।उक्त आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मेंथाना प्रभारी कोतवाली निरी.धीरेद्र मिश्रा, उप निरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक हकीम सिंह, आर.607 हेमंत प्रजापति, आर. 778 देवेश शर्मा, आर. 298 रविंद यादव, आर. 368 अरविंद रावत, चालक प्र.आर. 177 फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही।

























