प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार
आज पूर्व रेल मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि मधुबनी स्टेशन परिसर के स्मृति स्मारक मे स्वर्णिम गुप्ता रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री के पूर्व सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के संयोजन मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उनके स्वर्णिम गुप्ता ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए
कहा की दलगत आधार से ऊँचा उठकर मिथिला मे रेल क्षेत्र का विकास इन्होंने तत्कालीन समय मे किया था। जो आज मिल का पत्थर साबित हुआ है। वर्तमान केंद्र सरकार उनके रुके हुए कार्यों को पूरा कर रही है और मिथिलांचल मे रेल नेटवर्क का और भी विस्तार हुआ है। साथ ही मधुबनी स्टेशन पर उनकी प्रतिमा लगाने का मांग रेल प्रशासन की है।।
इस मौके पर भारत विकास परिषद के सचिव उदय जायसवाल जी ने उनके व्यक्तितव एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए ललित बाबू के रेलवे के विकास मिथिला चित्रकला मे उनके योगदान की चर्चा की।।
जिला परिषद के सदस्य विनोद प्रसाद जी तथा रत्नेश श्रीवास्तव जी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा अपने वक्तव्य ललित बाबू के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा सरकार से उनके आसामयिक मौत के जिम्मेदार लोगो को सजा की मांग की।।
इस मौके पर स्वर्णिम गुप्ता, उदय जायसवाल,रत्नेश श्रीवास्तव, जिला पार्षद बिनोद प्रसाद, विकास आनंद मधुबनी स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक लख़न राय जी तथा चन्दन कृति, जयकांत,आयुष आदर्श, मनोज कुमार, सत्यजीत राय, सुनील कु सुमन मनोज कुमार अन्य लोगो की गरिमामयी उपस्तिथि रही।।
























