राजगढ़ 31 अगस्त, 2025 राज्य शासन के निर्देशानुसार विमुक्त घुमंतु, अर्ध घुमंतु विकास विभाग द्वारा विमुक्त दिवस समारोह जिला मुख्यालय स्थित संकट मोचन छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्रावास के छात्र- छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर श्री मदन सिंह हाडा, श्री आकाश जंजूरिया, श्री श्याम सुंदर सरपंच दूधी, श्री लक्ष्मी नारायण, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री अर्जुन मालवीय, श्रीमती स्मिता गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजन वा छात्रावास के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे हैं।

























