आज दतिया में विश्व हिंदू परिषद की एक दिवसीय बैठक होटल ब्लू स्टार में संपन्न हुई जिसमें विश्व हिंदू परिषद की ग्वालियर विभाग की ग्वालियर, डबरा, लहार, दतिया के जिले के पदाधिकारी शामिल हुए इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मंत्री श्री अमरीश सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे विभाग के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए श्री अमरीश जी ने कहा की हिंदुओं की जीवन में आस्था की मूल्यो का बहुत महत्व है
कितने वर्षों आक्रांताओं की आक्रमण की बाद भी हम आज सिर्फ आस्था की वजह से हम एक है हमारे जीवन में कुटुंब प्रबोधन का बहुत महत्व है आज सबसे बड़ा प्रहार हमारे कुटुंब व्यवस्था पर हुआ है इस कारण हिंदुओं की कुटुंब व्यवस्था कमजोर हुई है
इसका परिणाम स्पष्ट दिख रहा लव जिहाद को बढ़ावा मिल रहा है पाकिस्तान बनने की बाद वहां के विचारकों ने कहा था की अब जब भी भारत में एक और पाकिस्तान बनेगा वह हिंदुओं की लड़कियों की गर्भ से होने वाले मुसलमानों के बच्चों से बनेगा आज भौतिकवादी समय है
इसमें आपके घरों में कार दिखेगी मोटरसाइकिल देखोगी ऐसी दिखेगा भौतिक संसाधनों से पर पूर्ण होंगे लेकिन यदि आप उससे पूछे कि आपके घर में रामायण, गीता, महाभारत, वाल्मीकि, है तो वह नहीं मिलेगी हम सभी हिंदुओं से आग्रह करते है कि अपनी धार्मिक पुस्तक अपनी बैठक में रखें और उनको पढ़ने के लिए अपने अपने बच्चों को प्रेरित करें हम विवाहों में जाते है बहुत कुछ भेट देते हैं
उसके साथ हम अपने धर्म ग्रंथ की पुस्तक भी भेट करने की परंपरा आगे बढ़ाएं हिंदू धर्म ग्रंथ परिवारों से विलुप्त हो रहे है इसकी पुनर स्थापना की जरूरत है तीर्थ यात्राएं धीरे-धीरे पर्यटन केंद्र में बदल रही है और उसका विकास भी इस तरीके से हो रहा है तीर्थ यात्राओं की अपनी मर्यादाएं होती है
इस देश की मान्यताएं यदि बची है तो इस देश की तीर्थ स्थलों, प्रोहित अर्जकों साधु संतों के कारण बची है संत महात्माओं की मंडलीय पहले गांव-गांव जाती थी और धर्म के बारे में बताती रहती थी आज गांव में यह मंडलीयां नहीं जा रही है
आज विवाह इवेंट बनते जा रहे है लोग विवाह में देखते हैं कि कैसा खाना था कैसी आतिशबाजी थी कैसा बैंड था डीजे कैसा था लेकिन कोई नहीं देखा की पंडित कैसे थे फेरे कैसे लिए ज्यादातर लोग जयमाला होते ही मानने लगते की विवाह संपन्न हो गया
और बधाई देकर चले जाते है लेकिन जो असली विवाह होता है तो मंडप के नीचे बैठने वाले चार लोग भी नहीं रहते मंगल गीत गाने वाली महिलाएं बहुत कम बची है नाच गाने तक ही सीमित रह गई है। हमारे विवाह तो हमें अपने संस्कारों को बचाने के लिए धर्म के प्रति आस्था और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है
धर्म बढ़ेगा हिंदू बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा इसके लिए विश्व हिंदू परिषद को अपने कार्य को और गति के साथ लोगों तक पहुंचाना पड़ेगा। इस बैठक में हमारे प्रांत के संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जी चौहान प्रांत मंत्री, से नवल भदोरिया जी प्रांत उपाध्यक्ष, श्री पप्पू वर्मा जी प्रांत उपाध्यक्ष, श्री अर्चना दीदी जी विभाग मंत्री, मुकेश गुप्ता जी उपस्थित रहे।
हमारे दतिया नगर से रामनारायण राठौर, संतोष जी सराठे, हरि सिंह सेंगर, मनोज जी धाकड़, अजय राज शर्मा, अरुण जोशी, अंजली शर्मा, सुमित आर्य, बल्लू दांगी, मैथिली शरण, रवि चौहान, श्यामू कुशवाह, आकाश शर्मा, विक्रम दांगी, जयप्रकाश दांगी उपस्थितरहे।









