अंधेर नगरी, वैब पोर्टल
आज शाम को बाबा रामदेव मंदिर बोड़ा में भील-भिलाला समाज की ब्लॉक स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया l
जिसमें की मुख्य अतिथि आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भिलाला जिला राजगढ़ मुख्य तौर पर उपस्थित रहें l उक्त मीटिंग में गंभीर विषयों पर चर्चा की गई समाज की रूढ़िवदी प्रथा को कम करना l समाज में एकता स्थापित करना l बेटा-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा को बढ़ावा देना l
उक्त बैठक में एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी ने एक मत होकर कहा की अब हमें समाज में एकता दिखानी है, और बड़ा बदलाव करना है l बहुत हो गई दुसरों की गुलामी, हमें इस गुलामी की प्रथा को पूर्णता बंद करना है l
हमें आने वाले दिनों में राजगढ़ जिले में एक बड़ी और अति विशाल आदिवासी महापंचायत करना है जिसमें की 5 से 7 राज्यों के आदिवासी जनप्रतिनिधियों को खास तोर पर आमंत्रित करना है l एवं समाज की एकता को दिखाना है l
साथ ही जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भिलाला ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये सभी की सहमति से देव सिंह भिलाला को आदिवासी कांग्रेस कमेटी नरसिंहगढ़ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया l आपको ज्ञात हो कि देव सिंह भिलाला कॉग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्त्ता रहे हैं l उक्त मीटिंग में समाज के प्रेम सिंह भिलाला,
सोनू भिलाला, दीपक भिलाला, प्रेम सिंह, भगवान सिंह, पुरुषोत्तम (पपु), देव करण भिलाला, गोपाल सिंह, कृष्णा (कान्हा) जसमत सिंह, राधेश्याम, देव सिंह, बद्रीलाल, नीरज कुमार, त्रीलोक भिलाला, राम सिंह, नागेश भिलाला, धनराज आधि भील-भिलाला समाज के लोग उपस्थित रहें l
























