• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home अपराध (क्राइम )

देवास सोनकच्छ पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ₹1.25 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की।

Andher Nagri by Andher Nagri
October 28, 2025
in अपराध (क्राइम ), देश-विदेश, मध्यप्रदेश
0
देवास सोनकच्छ पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ₹1.25 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की।
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पवन परमार जिला ब्यूरो संवाददाता देवास/सोनकच्छ। छतरपुर निवासी सराफा कारोबारी के मुनीम के साथ अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 100 किलोमीटर दूर धर्मपुरी जिला धार से आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी गई ₹1.25 करोड़ की संपूर्ण धनराशि को पुलिस ने बरामद कर ली।

घटना का विवरण:- दिनांक 25/10/2025 को फरियादी आशीष गुप्ता निवासी नौगांव जिला छतरपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास पर उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन दिया।

जिसमें उन्होने बताया कि अपने मुनीम नितेश कुमार सेन को दिनांक 16/10/2025 को दीपावली के मौक़े पर सोने-चांदी की खरीदी हेतु रात्रि लगभग 10 बजे महांकाल बस से ₹ 1.25 करोड़ रूपया लेकर इंदौर रवाना किया गया था। उक्त बस दिनांक 17/10/2025 को प्रातः लगभग 5:30 बजे थाना सोनकच्छ क्षेत्रान्तर्गत स्थित पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर रूकी।

जहां मुनीम नितेश कुमार सेन फ्रेश होने के लिए बस से उतर गया व जब वापस बस में आया तो देखा की उसका पैसो से भरा बैग उसकी सीट पर न होकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी करने के उपरान्त सफेद रंग की महिंद्रा XUV-300 से रवाना हुए है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन ज़ोन उमेश जोगा, पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज नवनीत भसीन द्वारा पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सोनकच्छ पर अपराध क्रमांक 687/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में 03 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर बस के अंदर लगे सीसीटीव्ही एवं घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये। जिसमें दो अज्ञात आरोपी फरियादी का बैग चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए।

उक्त सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर विश्वसनीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान निवासी धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र के रूप में हुई। तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय धार मयंक अवस्थी महोदय से समन्वय स्थापित कर देवास एवं धार पुलिस के द्वारा धरमपुरी में संयुक्त रुप से दबिश दी गई।

जिसमें आरोपी नामदार पिता शहजाद खान उम्र 35 वर्ष निवासी खेरवा जागीर थाना मनावर जिला धार को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से ₹ 1.25 करोड़ नगद का सम्पूर्ण मश्रुका बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया तथा बताया कि उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए महिंद्रा XUV-300 कार का उपयोग किया।

आरोपी द्वारा बताये बयान के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मश्रुकाः- 500–500 के नोट की कुल 250 गड्डी होकर कुल ₹ 1.25 करोड़ का मश्रुका बरामद।

गिरफ्तार आरोपीः- नामदार पिता शहजाद खान उम्र 35 वर्ष निवासी खेरवा जागीर थाना मनावर जिला धार।

सराहनीय कार्य:- श्रीमती दीपा माण्डवे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ, थाना प्रभारी भौरांसा निरीक्षक श्रीमती प्रीति कटारे, इंचार्ज थाना प्रभारी सोनकच्छ उनि आर.के.शर्मा, चौकी प्रभारी चौबाराधीरा उनि राकेश चौहान,

प्रआर हरिओम यादव, अभिषेक पाण्डे, सुनील रावत, जितेन्द्र सिंह तोमर, आर सत्येन्द्र सिंह सोलंकी, श्याम बिहारी शर्मा, उमेश सिंह भदौरिया एवं सायबर सेल टीम से प्रआर सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#chor#chori#Dewas#gold#money#police#sarafa#silvar#अंधेर_नगरी#कारोबार#चांदी#चोरी#देवास#पुलिस#पैसा#मध्यप्रदेश#सराफा#सोनकच्छ#सोना
Previous Post

पचोर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन सुल्तानिया मंडल में संपन्न हुआ

Next Post

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने ₹23.32 लाख की लागत से बने टीन शेड का किया लोकार्पण

Next Post
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने ₹23.32 लाख की लागत से बने टीन शेड का किया लोकार्पण

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने ₹23.32 लाख की लागत से बने टीन शेड का किया लोकार्पण

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri