• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home राजस्थान

जिला बचाओं संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन

Andher Nagri by Andher Nagri
August 28, 2025
in राजस्थान
0
जिला बचाओं संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-

शाहपुरा जिला नहीं बनने तक जारी रहेगा आंदोलन, मुख्यमंत्री को भेजा स्मरण पत्रशाहपुरा (भीलवाड़ा) जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को शाहपुरा जिला बहाली की माँग को लेकर स्मरण पत्र भेजा गया। शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने बताया कि हाल ही में दिनांक 11.06.2025 को जिला बचाओं संघर्ष समिती के एक प्रतिनिधी मंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात और उनके आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया है। लेकिन प्रतिमाह 28 तारीख को शाहपुरा जिला बचाओं संघर्ष समिती की ओर से मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र भेजना संघर्ष समिती अपना कर्तव्य समझती है। इसी क्रम में आज ज्ञापन सौंपा गया।

संघर्ष समिति के सूर्यप्रकाश ओझा, शाहपुरा प्रोपर्टी एशोसिएशन के अध्यक्ष अजय मेहता और हाजी उस्मान छीपा ने कहा कि मुख्यमंत्री से सकारात्मक मुलाक़ात और मजबूत आश्वासन के बाद भी नगर परिषद् शाहपुरा का भंग होना और जिलास्तरीय विभागों का हटाया जाना सरकार की कथनी और करनी में फर्क दर्शाता है और शाहपुरा की जनता में इससे गहरा आक्रोश है। इस दौरान पूर्व पार्षद भगवान सिंह यादव और कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा ने कहा कि संघर्ष समिति जनता से किए वादे के लिए कटिबद्ध है और जिला नहीं बनने तक संघर्ष यथावत् रहेगा। आश्वासन से आदेश के सफर के बीच के समय में जिला बचाओं संघर्ष समिती सरकार को अपने कर्तव्य और आश्वासन से समय-समय पर रूबरू करवाती रहेगी।

नई रणनिती पर होगा विचार संघर्ष समिती की ओर से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल सोलंकी, हास्य कवि दिनेश बन्टी और सत्यनारायण पाठक ने कहा कि समय रहते सरकार द्वारा जनता की आवाज नही सुनी गयी तो सरकार तक जनता की आवाज पहुचाने के लिए संघर्ष समिती हर संभव प्रयास करने के साथ आंदोलन को पुनः सुचारू ढंग से चलाने पर विचार कर रही है। इस दौरान संघर्ष समिति के हाजी उस्मान छीपा, कांग्रेस नेता दलीचन्द खटीक, एडवोकेट विक्रम गुर्जर, योगेन्द्र सिंह, मदन लाल खटीक, रामेश्वर लाल धाकड़, युसूफ मोहम्मद, विजय टेलर, देव पाराशर, कैलाश चन्द्र, शहाबुद्दीन, भंवर लाल, देवकिशन सहित संघर्ष समिती के कई गणमान्य मौजूद थे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #कलेक्टर#राजस्थान#संगठन#समिति
Previous Post

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश मीणा कार्यभार ग्रहण करने दूसरे दिन ही पहुंचे पीपलून्द चारागाह

Next Post

जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की लापरवाही: नल के पानी में सपोला, मोहल्लेवासियों में रोष

Next Post
जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की लापरवाही: नल के पानी में सपोला, मोहल्लेवासियों में रोष

जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की लापरवाही: नल के पानी में सपोला, मोहल्लेवासियों में रोष

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri