नशे में धूर्त बेटे ने मां पत्नी को ईट पत्थर से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट।
कुशीनगर अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और मां की हत्या कर दी पहले दोनों
लोगों को लाठी डंडों से पीटा फिर ईट से सिर कुचल दिया इसके बाद उसने दोनों की खोपड़ी का मांस निकाल कर बाहर रख दिया जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो वह उन पर मास के टुकड़े फेंकने लगा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छत पर बैठे युवक को गिरफ्तार कर लिया दोनों शबों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताते चले कि अहिरौली थाना क्षेत्र की ग्राम सभा परसा के निवासी आरोपी सिकंदर गुप्ता पुत्र बनवारी गुप्ता उम्र 30 वर्ष जो मुंबई में शटरिंग का काम करता था वह एक महीने पहले ही गांव लौटा था परिवार में उसकी मां रूना देवी उम्र 60 वर्ष और चार बहने थी सभी बहनों की शादी हो चुकी थी पिता की मौत हो चुकी थी सिकंदर की शादी 4 साल पहले प्रियंका उम्र 28 वर्ष के साथ हुई थी
प्रियंका देवरिया की सोना लक्ष्मण गांव की रहने वाली थी गांव के लोगों ने बताया कि सिकंदर शराब और गाजा पिता था अक्सर पत्नी और मां से मारपीट बराबर करता था बार-बार जान से मारने की धमकी देता था शनिवार को सिकंदर की पत्नी प्रियंका को लेकर अपनी ससुराल गया था
वहां से रविवार को वह पत्नी के साथ लौट रहा था। तभी रास्ते में कुशीनगर की हाटा में वह अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा लोगों ने उसे डांटा तो वह पत्नी को घर लेकर आ गया घर में उसने मां और पत्नी से मारपीट की और घर छोड़कर चला गया
गांव वालों के मुताबिक घर से झगड़ा करने के बाद सिकंदर 8 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुर गांव पहुंचा वहां एक घर के बाहर शोर मचा कर दरवाजा पीटने लगा ग्रामीणों की सूचना पर सिकंदर का साला सोनू मौके पर पहुंचा और उसे लेकर घर छोड़ा।
उसके बाद सिकंदर घर में मारपीट करने लगा पहले पत्नी को बुरी तरह मारा पीटा उसके बाद मां बचाने आई तब मां पर भी जानलेवा हमला किया दोनों को ईट पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच पड़ताल में जुट गई।
























