शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा कीछात्राओं द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 25- 26 के तहत विद्यार्थी पुस्तकें पढ़ने के साथ-साथ वास्तविक जीवन में वस्तुओं को देखकर बेहतर ढंग से विषय के प्रति उनकी समझ विकसित कर सके इस उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट हेतु बालिकाओं को जैविक उद्यान सज्जनगढ़ उदयपुर व मत्स्य संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया।
भ्रमण के दौरान बालिकाओं को प्रकृति के पारिस्थितिक तंत्र को वास्तविक रूप से देखने का मौका मिला।
सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में एशियाई शेर, तेंदुआ, हिमालय काला भालू, टाइगर ,जंगली बिल्ली ,चिंकारा इत्यादि अन्य जीव जंतुओं को अठखेलियां करते देख बालिकाएं रोमांचित हुई।
मत्स्य संग्रहालय जो की उदयपुर में फतेहसागर झील के किनारे स्थित है के अवलोकन के दौरान बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी मछलियों को देखा गया यहां रेड पैरेट , टरपोन, रेनबो टेट्रा ,सिल्वर डॉलर, ब्लू स्नेक हेड ,टीनफोइल बारबस ,परफर, डिसकस, एलीगेटर गर, एरोवाना इत्यादि नस्ल की मछलियां जीवित अवस्था में जल में विचरण करती हुई देखी गई।
विद्यालय की 65 छात्राओं के साथ प्रभारी शिक्षकों व संस्था प्रधान द्वारा यह भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जलपान व भोजन भी बालिकाओं को करवाया गया। भ्रमण में प्राचार्य रीता धोबी, राकेश खटीक, ज्योति सुमन, सुनीता व्यास, किरण सोडा व छात्राएं उपस्थित रही।









