बीना नगर में आज दिनांक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव सेवा समिति सोसाइटी (एनजीओ) के तत्वावधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम समिति के कार्यालय गुप्ता गार्डन, गुलोआ रोड, बीना में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रध्वज को पूरे मान-सम्मान एवं देशभक्ति भाव के साथ फहराया गया।
उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।इस अवसर पर समिति द्वारा सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम एवं संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया

























