जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार सोनकच्छ। नगर के कालीसिंध मार्ग निवासी राजेश मालवीय, अभिभाषक धर्मेंद्र मालवीय एवं अखिलेश मालवीय के पिता जी भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी, समाज के पूर्व सचिव, पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमरसिंह जी मालवीय का शनिवार रात्रि को हार्ट अटेक से आकस्मिक निधन हो गया।
वे मिलनसार, मृदुभाषी व हसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। समाज हित के बड़े महत्वपूर्ण कार्यों में भी कई उत्कृष्ट कार्यों में योगदान रहा।
समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, समाज सुधारक, महापुरुषों की जन्म जयंती व समाजहित के कार्यों में उनकी भूमिका हमेशा अग्रणीय रही हैं। रविवार सुबह निज निवास से अंतिम दर्शन यात्रा निकाली गई जिसमें समाजजन, गणमान्य नागरिक और दूर-दूर से रिश्तेदार शामिल हुवे। मुखाग्नि उनके पुत्रों द्वारा दी गई।









