शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा के पुर्व एस सी मोर्चा नगर महामंत्री व पुर्व युवा मोर्चा नगर मंत्री राजेन्द्र खटीक ने बनेड़ा क्षेत्र के चमनपुरा गाँव मे भाजपा के पुर्व प्रधान राजमल खींची के पुत्र के शादी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेट करके एक अलग मिशाल पेश की।
एस सी मोर्चा नगर महामंत्री ने नव दम्पति को बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया व शिक्षा के प्रति जोर दिया व नव दम्पति को आशीर्वाद प्रदान कर अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये रखने का व अपने जीवन मे अपनी मंजिल को पाने का एक गोल बनाने रखने के बारे में बताया कि हमे अपने नव दाम्पत्य जीवन जीने के लिए एक गोल का होना अति आवश्यक है।
पार्षद राजेश सोलंकी व जनसेवक ने बताया कि नव दाम्पत्य जीवन मे हमे एक प्रकार से नया जीवन जीने को मिलता है जिसमे हमे बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ता है जिसमे हमे कभी भी हार नही माननी चाइए और इस संघर्ष का सामना करना चाइए।इस प्रकार नव दम्पति को आर्शीवाद देकर बाबा साहब के विचारों पर चलने को कहा।









