जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार देवास। साइबर सेल द्वारा 220 गुम मोबाइल कीमती लगभग 40 लाख रुपए के खोजकर आवेदकों को सौंपा नववर्ष का उपहार, गुम मोबाइल पाकर खिले आवेदकों के चेहरे। पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा कुल 655 मोबाइल क़ीमती लगभग 01 करोड़ रुपये के खोजकर आवेदकों को किए जा चुके हैं वापस।
संक्षिप्त विवरणः- देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा 360-पुलिसिंग के अन्तर्गत ज़िलेवासियों को साइबर फ्रॉड से राहत प्रदान करने हेतु “ऑपरेशन साइबर” प्रारंभ किया है।
इस अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम ज़िला स्तरीय साइबर सेल के माध्यम से प्रत्येक थाना पर पदस्थ दो-दो पुलिसकर्मियों को “साइबर-मित्र” के रूप में चिह्नित कर उन्हें साइबर फ्रॉड एवं गुम मोबाईल संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया है ।
प्रत्येक थाना स्तर पर प्रतिदिन “पुलिस चौपाल” आयोजित कर पुलिस गाँव-मोहल्ला-क़स्बा-वॉर्ड में जनता को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय और साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 या 112 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित कर रही है।
इसी क्रम में सायबर सेल देवास द्वारा की गई कार्यवाही निम्नानुसार हैः-
220 मोबाईल फोन उनके स्वामियों को लौटाये वापस-सायबर सेल देवास को लगातार प्राप्त हो रहे मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (यातायात) हरिनारायण बाथम के मार्गदर्शन में सायबर सेल देवास द्वारा गुमे हुये कुल 220 मोबाइल कीमती लगभग ₹ 40 लाख के खोजे गये हैं।
सभी गुम हुए मोबाइल को नववर्ष के उपहार के रूप 31 दिसंबर को पुलिस कंट्रोल रूम देवास में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये गए। साथ ही सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध मे जनता को जागरुक किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों के गुम हुए मोबाईल फोन खोजने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी “ऑपरेशन साइबर” के तहत जिला साइबर सेल ने वर्ष 2025 में लगभग ₹ 1 करोड़ की राशि के कुल 655 गुमे हुये मोबाइल फोन को खोजकर,उनके स्वामियों को वापस लौटाये गये है।
उक्त सराहनीय कार्य में जिला सायबर सेल प्रभारी प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर सचिन चौहान, मप्रआर मुर्तजा, मआर नैना खान, निशा पाटोरिया, आर राहुल बडोले, मोनू राणावत का विशेष योगदान रहा।









