प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार
मधुबनी जिले के राजनगर महाराणा प्रताप रोड़ के निकट छात्र -छात्राओं के पढ़ने, लिखने, सीखने, कौशल बढ़ाने एवं खूद को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एयर कंडीशन युक्त ज्ञान लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया गया l जिसकी उद्धघाटन समाजसेवी एवं टैगोर शांति निकेतन के प्रधानाचार्य सह निदेशक आजाद गुप्ता के द्वारा किया गया l
समाज सेवी एवं स्कूल के निदेशक आजाद गुप्ता ने कहाँ कि लाइब्रेरी वह स्थान हैं, जहाँ पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित किया जाता हैं l जिससे छात्रों की आत्म निर्भरता बढ़ती हैं, और पढ़ने की चाह रखने वाले छात्रों को एक बेहतर साधन उपलब्ध कराता हैं l आज के समय में छात्र – छात्राओं को शिक्षित होना काफ़ी जरुरी होता हैं l यह लाइब्रेरी छात्रों को सुरक्षित और सुविधाजनक पढ़ाई का माहौल प्रदान करेगी l
ज्ञान लाइब्रेरी, के डायरेक्टर बैजू कुमार यादव ने युवाओं से कहाँ कि इस लाइब्रेरी में सैंकड़ो छात्र -छात्राओं को बैठने की व्यवस्था की गई हैं, जो पूरी तरह रोशनी से सुसज्जित हैं l लाइब्रेरी खुलने का समय सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक होगी l उन्होंने कहाँ कि मोबाइल से दूर रहें और अच्छी अध्ययन के लिए किताबों का अध्ययन करें l वर्तमान परिवेश में लाइब्रेरी एक अहम् मुकाम हैं l जिसे इंकार नहीं किया जा सकता l
राजनगर में युवा शिक्षा को लेकर काफ़ी जागरूक भी हो रहें हैं l छात्र -छात्राओं के लिए समाचार पत्र -पत्रिका, ऐतिहासिक एवं कानूनी पुस्तक, पूरा कैम्पस पूर्ण रूप से सी सी टी वी कैमरा से लैस, फ्री वाई -फाई, मोबाइल एवं लैपटॉप चार्जिंग व्यवस्था होने के साथ ही छात्र -छात्राओं के लिए बेहतर माहौल के लिए सारी सुविधा उपलब्ध हैं l
लाइब्रेरी के सहयोगी सुरेश कुमार यादव का कहना हैं कि राजनगर के छात्र -छात्राएं अब इस लाइब्रेरी के माध्यम से शहर जाये बिना ही प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकैंगे l यह प्रयास शिक्षा को बढ़ावा और छात्र -छात्राओं को सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा l यह प्रयास अत्यंत ही सराहनीय हैं l इस लाइब्रेरी से पढकर राजनगर की छात्र -छात्राएं विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे l
अतिथियों ने इस पहल को लाइब्रेरी के मैंनेजिंग डायरेक्टर व संचालकों का धन्यवाद ज्ञापित किया l इस मौके पर सहयोगी सुरेश कुमार यादव, समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े आजाद गुप्ता, पत्रकार प्रदीप कुमार नायक सहित दर्जनों लोग मौजूद थे l









