पवन परमार जिला देवास देवास। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया है।
इसी क्रम में थाना हाटपीपल्या के अपराध क्रमांक 516/2025,517/2025,518/2025 धारा 137(2)BNS की नाबालिग बालिका विगत 24 घंटे से लापता थी। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन मे थाना प्रभारी हाटपीपल्या दीपक यादव के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी।
पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालिकाओं को जिला होशंगाबाद में देखा गया है। जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है।
उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालिकाओं को दिनांक 11/09/2025 को जिला होशंगाबाद से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।प्रकरण मे नाबालिग बालिकाओं द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस कप्तान देवास पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2025 में देवास पुलिस द्वारा कुल 224 अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 218 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया

























