दतिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल 26 जनवरी, दोपहर 2:00 बजे, जिला प्रशासन दतिया की पहल पर झुग्गी बस्ती क्षेत्रों के बच्चों एवं अनाथ बच्चों के लिए राष्ट्रभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
इस सामाजिक पहल में रतन मेगा मॉल, दतिया द्वारा अपनी स्क्रीन एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का सराहनीय योगदान दिया जा रहा है, जिससे बच्चों को एक प्रेरणादायी और सम्मानजनक अनुभव मिल सके।
कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, संविधान के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करना है।आयोजक : जिला प्रशासन एवं रतन मेगा मॉल, दतिया।









