• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home अपराध (क्राइम )

सीएमओ सारंगपुर पचोर को एससीएन व सहायक राजस्‍व निरीक्षक बोडा को निलंबित करने दिए निर्देश

Andher Nagri by Andher Nagri
November 12, 2025
in अपराध (क्राइम ), प्रशासन, मध्यप्रदेश, रोजगार
0
सीएमओ सारंगपुर पचोर को एससीएन व सहायक राजस्‍व निरीक्षक बोडा को निलंबित करने दिए निर्देश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लेखापाल नगर परिषद पचोर सारंगपुर की एक एक वेतन वृद्धि रोकने दिए निर्देश |

राजगढ़ 11 नवम्‍बर, 2025

जिला राजगढ़/जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की अभिनव पहल शुरू की गई है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई से पूर्व आयोजित किया जाता है।

इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर शिकायतों का समाधान करते हैं। इस सप्ताह नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित 5 शिकायतों की समीक्षा की गई है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा स्वयं प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुनते हैं और मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करते हैं।


यह पहल न केवल अधिकारियों में जवाबदेही स्थापित कर रही है, बल्कि आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। ‘संवाद से समाधान’ ने आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को और मजबूत किया है।

मंगलवार को आयोजित संवाद से समाधान कार्यक्रम में शिकायतकर्ता श्री इमरान खान द्वारा बताया गया कि उनके समूह द्वारा स्‍कूल के बच्‍चों की ड्रेस सिलाई का कार्य किया गया था। जिसका आज दिनांक तक भुगतान नहीं हुआ हैं। उक्‍त शिकायतकर्ता को शिकायत का सतुष्टि पूर्वक निराकरण करते हुए शिकायतकर्ता को रेडक्रास से 27 हजार 600 रूपये की राशि कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा द्वारा दी गई।


शिकायतकर्ता श्री विकास ने बताया कि मेरे द्वारा स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत मेरे द्वारा पचोर नगरीय निकाय में 302 नग शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिसका अंतिम देयक बिल का भुगतान नहीं किया गया। उक्‍त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने सीएमओ पचोर के विरूद्ध विभागीय जांच हेतु कमिश्‍नर को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

साथ ही नगरीय निकाय पचोर के अकाउंटेंट श्री दुर्गेश शर्मा की एक वेतन वृद्धि रोकने व तीन दिवस में भुगतान करने के निर्देश दिए।


शिकायतकर्ता श्री कन्‍हैयालाल सेन द्वारा बताया गया कि नगर परिषद बोडा में उनके तीनों मकान का नगर परिषद से एक साथ नक्‍शा बनाकर दिए जाने हेतु आवेदन किया गया था, परन्‍तु आज दिनांक तक नगर परिषद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने सहायक राजस्‍व निरीक्षक बोडा श्री देवकरण यादव को निलंबित करने के निर्देश दिए।


शिकायतकर्ता श्री सचिन शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा नगर पालिका खिलचीपुर में नामातंरण के लिए आवेदन किया गया था। किन्‍तु आज दिनांक तक मेरा नामांतरण नहीं किया गया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने सीएमओ खिलचीपुर को नोटिस जारी कर सात दिवस में नामांतरण करने के निर्देश दिए।


शिकायतकार्ता श्री लैय अग्रवाल द्वारा बताया गया कि नगरीय निकाय सारंगपुर में वित्‍तीय वर्ष 2019, 2020, 2021 में जलशुद्धीकरण सामग्री एलम फेरिक व ब्‍लीचिंग पावडर क्रय की गई। जिसका भुगतान नगर पालिका द्वारा नहीं किया जा रहा हैं। कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने शाखा प्रभारी व अकाउंटेंट को निलंबन का नोटिस देने व सीएमओ सारंगपुर को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#मध्यप्रदेश#राजगढ़#राजनीति
Previous Post

जिले के अधिकाधिक युवाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़े- कलेक्टर श्रीमती यादव

Next Post

राजनगर में ज्ञान लाइब्रेरी का हुआ उद्धघाटन, युवाओं को पढ़ाई में मिलेगी मदद

Next Post
राजनगर में ज्ञान लाइब्रेरी का हुआ उद्धघाटन, युवाओं को पढ़ाई में मिलेगी मदद

राजनगर में ज्ञान लाइब्रेरी का हुआ उद्धघाटन, युवाओं को पढ़ाई में मिलेगी मदद

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri