शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पीएमश्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतगर्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ की वार्ता संपन्न हुई। मां शारदे के दीप प्रज्वलन माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम शुरू किया गया।
कार्यक्रम में आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में कार्यरत फिजियोलॉजी के असिसेंट प्रोफेसर डॉ अमित टाक ने वैज्ञानिक अनुसंधान, शोध और अविष्कार पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की। जिसमे उन्होंने बताया की प्रत्येक व्यक्ति को वैज्ञानिक सोच रखनी चाहिए, विज्ञान की परिभाषा, विज्ञान के क्षेत्र में मेडिकल ,इंजीनियर, नर्सिंग, रेडयोग्राफर आदि मे भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
डॉ टांक ने बताया कि इंसान से जुड़ी हुई हर वस्तु में विज्ञान का महत्व होता है।इंसान के दिमाग़ में जब कोई प्रश्न आता है तो उस प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए इंसान जो प्रयास करता है
उसमे विज्ञान निहित होती है। प्रत्येक मनुष्य में वैज्ञानिक सोच होती है केवल बाहर निकाल कर प्रयोग करने की आवश्यकता होती है। जीवन की हर वस्तु में वैज्ञानिक अनुसंधान निहित रहता है। छात्राओं ने पूरे मन से वार्ता को सुना।
इसके पास चार संस्था प्रधान रीता धोबी ने आए हुए अतिथि का आभार व्यक्त किया।इस मौक़े पर विद्यालय के सभी कार्मिक पीयूष गदिया,शिव प्रसाद शर्मा, सुनिता व्यास, ज्योति, सुमन, शकुंतला छीपा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इंदिरा जैन ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

























