दतिया। मेडिकल कॉलेज में सोलर पैनल खरीदी में गड़बड़ी, डीन डॉ. दीपक सिंह मरावी को नोटिस जारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में सोलर पैनल खरीदी और भुगतान में गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई है।
भोपाल स्थित संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने डीन डॉ. दीपक सिंह मरावी को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में आरोप है कि भुगतान गलत मद से किया गया और शासन से पूर्व अनुमति भी नहीं ली गई।
ट्रेजरी की आपत्ति के बाद मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों के अनुसार यह कृत्य वित्तीय नियमों और सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।
























