पवन परमार ब्यूरो संवाददाता जिला देवास
सोनकच्छ। मंगलवार को मप्र अजाक्स संभाग उज्जैन की बैठक मे सम्मिलित होकर देवास जिले की टीम सामाजिक संगठन मप्र जागड़ा महासभा समाज के तहसील अध्यक्ष सोनकच्छ महेंद्र खेलवाल ने दिया समर्थन।
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति- जनजाति, अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय नेतृत्व में 23 नवंबर 2025 को विशाल महाधिवेशन में पूर्व व वर्तमान की लंबित संवैधानिक मांगे एवं प्रांतीय अध्यक्ष महोदय जेएन.साहब का सम्मान समारोह सम्मेलन होने जा रहा है।
की पूर्व तैयारी हेतु बैठक में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई साथी रणनीति बनाई गई संगठन के पदाधिकारियों को कार्य सौंपे गए
चलो भोपाल चलो भोपाल के नारे लगाए सब ने मिलकर संकल्प लिया बैठक में मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव जीएल गुवाहाटिया साहब का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही उनको अवगत कराया गया कि देवास जिले से 57 गाड़िया भरकर भोपाल पहुंचेंगे।
सामाजिक संगठन मप्र जांगड़ा समाज ने अजाक्स जिलाध्यक्ष आर आर हरियाले की उपस्थिति में समर्थन दिया। शिवचरण अंगोरिया प्रांतीय सचिव, नंदलाल हरियाले जिला अध्यक्ष देवास ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश बामनिया देवास सोनकच्छ जांगड़ा समाज के तहसील अध्यक्ष महेंद्र खेलवाल ने कहा कि एक बस भरकर भोपाल पहुंचेंगे।

























