जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट
दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को स्थान आजीविका मिशन भवन में राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल का संयुक्त तत्व दान में विकासखंड जीरापुर का एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसके शुभारंभ के अवसर पर जनपद पंचायत जीरापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रंजीत रघुवंशी, शिक्षा विभाग से विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामबाबू पाटीदार एवं राज्य आनंद संस्थान विभाग के मास्टर ट्रेनर राकेश शर्मा, प्रदीप मुदगल, अजीम महतो, परिषद विकास खंड जीरापुर के ब्लॉक संवयक बीरम सिंह परमार
एवं शिक्षा विभाग ,कृषि विभाग, जनपद पंचायत, महिला बाल विकास, नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी को आनंद में रहने ट्रेनिंग में एक दिवसीय परिचय कार्यशाला का आयोजन में किया।
मुख्य रूप से जनपद पंचायत जीरापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रंजीत रघुवंशी ने भी मार्गदर्शी किया। एवं भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर अजीत सर ने आनंद विकास का परिचय सत्र लिया, राकेश शर्मा आनंद की अनुभूति कैसे हो उसका सत्र लिया, इसके पश्चात प्रदीप कुमार मुदगाल ने जीवन का लेखा-जोखा सत्र लिया।

























