शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
बिजौलिया(भीलवाड़ा)–नन्हा मासूम बना क्रूरता का शिकार, दिल दहलाने वाली घटना आई सामने,कुमाता ने ममता पर पोती कालिख,15 दिन के नवजात मासूम को तपते पत्थरों के बीच लावारिस हालत में छोड़ा।
बच्चा चिल्लाए नहीं इसलिए मुंह में डाले पत्थर, होठों को फेवीक्विक से चिपकाया।दिल दहलाने वाली क्रूरता देख जंगल में ग्वाले ने गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल पहुंचाया।अमानवीय कृत्य देख चिकित्सकों के भी हाथ कपकपाये।पुलिस कर रही है कुमाता की तलाश,श्रेत्र के सीसी कैमरों से ले रही टोह।








