• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home राजस्थान

राजस्थान। कुमावत समाज ने निकाली वाहन रैली और दिया राष्ट्र जागरण का संदेश

Andher Nagri by Andher Nagri
October 2, 2025
in राजस्थान, समाज
0
राजस्थान। कुमावत समाज ने निकाली वाहन रैली और दिया राष्ट्र जागरण का संदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-कुमावत समाज युवा संगठन द्वारा राष्ट्र नवमी पर राष्ट्र जागरण अभियान के तहत वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली धनोप माताजी से प्रारंभ होकर सांगरिया, पनोतिया, देवरिया, राज्यास, गणेशपुरा, रूपपुरा,च शंभूपुरा, गोपालपुरा, निम्बहेड़ा, शाहपुरा, आमली बारेठ, बड़ला, कादेड़ा, तस्वारिया बांसा, फुलिया कलां होते हुए धानेश्वर पहुंची।

वाहन रैली का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। मार्ग में समाज जनों द्वारा अल्पाहार व फलाहार की व्यवस्था की गई। वाहन रैली में भगवान सत्यनारायण के चित्र की सुंदर झांकी के साथ डीजे की धुन पर बजते भजनों पर नाचते गाते समाज के युवाओं ने समाज जागरण से राष्ट्र जागरण का संदेश दिया।

वाहन रैली के धानेश्वर पहुंचने पर विशाल आम सभा का आयोजन किया गया जहां समाज के वरिष्ठ जनों, भामाशाहों, एवं विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्यनारायण कुमावत ने कहा है कि सामाजिक एकता से ही राष्ट्र की एकता मजबूत होगी। इस वाहन रैली के माध्यम से समाज के युवाओं ने एक नए अभियान की शुरुआत की है जो प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान एकमात्र शिक्षा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने कहा है कि शिक्षा, संस्कार, सेवा, समन्वय, सहयोग से ही एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण होगा और श्रेष्ठ समाज से ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। कार्यक्रम को गोपाल लाल धनारिया, राजेंद्र गढ़वाल, भंवरलाल कुमावत, रोडू लाल कुमावत ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया। कार्यक्रम में डॉ सत्यनारायण कुमावत, डॉ परमेश्वर प्रसाद कुमावत, डॉक्टर ओम प्रकाश कुमावत का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में धानेश्वर अध्यक्ष बृजमोहन कुमावत, रामप्रसाद कुमावत, रतनलाल, पूर्व सरपंच मोहनलाल मांडेला, हीरालाल तलाईचा, शंकर लाल कुमावत, बालू राम डूंगरवाल, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, देवरिया मंडल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सांवरलाल कुमावत, शाहपुरा छात्रावास समिति अध्यक्ष भंवर लाल कुमावत, जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, राजेश माण्डेला,

एडवोकेट मनोज कुमावत, शोभाग मल कुमावत, शौकिन्द कुमावत, युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष बन्ना लाल कुमावत, आयोजन समिति के हीरालाल देतवाल, पंकज माण्डेला, रामप्रसाद तलाइचा, बंशीलाल, राकेश, शिवराज, गणेश, पांचू लाल, महादेव, कन्हैया लाल, प्रहलाद, परसाराम फूफवाल, रामस्वरूप एवं समस्त युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कुमावत_समाज#भारत#राजस्थान
Previous Post

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मूर्ति विसर्जन स्थल का भ्रमण करते हुए।

Next Post

देवास। उत्साह के साथ नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह में विषेश आकर्षक झांकियां निकाली।

Next Post
देवास। उत्साह के साथ नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह में विषेश आकर्षक झांकियां निकाली।

देवास। उत्साह के साथ नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह में विषेश आकर्षक झांकियां निकाली।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri