• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें – कलेक्टर राजगढ़

Andher Nagri by Andher Nagri
August 28, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, रोजगार
0
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें – कलेक्टर राजगढ़
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फर्जी मार्कशीट बनाने वालों पर होगी पुलिस कार्रवाई, दर्ज होगी एफआईआर

नियुक्ति प्रक्रिया में दस्तावेज़ों की जांच सख्ती एवं पूर्ण निष्पक्षता से हो

राजगढ़ 28 अगस्त, 2025 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग श्री श्यामबाबू खरे सहित समस्त सीडीपीओ उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी हो तथा प्रत्येक अभ्यर्थी को उनके प्राप्तांक और अनंतिम सूची की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ तहसीलवार हितग्राहियों को बुलाकर सूची साझा कर अंक बताएं और शिकायतों के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शिकायतों को भी गंभीरता से दर्ज कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की प्रत्येक दस्तावेज़ का सूक्ष्म स्तर पर परीक्षण किया जाए। बिना दस्तावेज़ों के प्रमाणन के किसी भी प्रकार की नियुक्ति आदेश जारी न किए जाएं। यदि किसी पद पर एक ही आवेदन प्राप्त हो, तो उसकी भी गहन जांच अनिवार्य है।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार का फर्जी प्रमाणपत्र या झूठा अंकपत्र प्रस्तुत होता है तो संबंधित आवेदक के साथ-साथ दोषी अधिकारी एवं मध्यस्थ, दोनों जिम्मेदार माने जाएंगे। ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अपात्र घोषित आवेदनों के कारणों की भी विस्तार से समीक्षा की गई

कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को रसीद दी जाए और हस्ताक्षर लेकर उसकी प्रति महिला एवं बाल विकास कार्यालय को भेजी जाए। आने वाले दो सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया को लेकर अधिकारीगण अत्यधिक संवेदनशील रहें और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #आंगनवाड़ी#कलेक्टर#बैठक#भर्ती#राजगढ़
Previous Post

राजगढ़। कलेक्टर डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एफएलएन की समीक्षा बैठक आयोजित

Next Post

“शिक्षा केवल डिग्री नहीं, राष्ट्र निर्माण का माध्यम होनी चाहिए : मंत्री गौतम टेटवाल”

Next Post
“शिक्षा केवल डिग्री नहीं, राष्ट्र निर्माण का माध्यम होनी चाहिए : मंत्री गौतम टेटवाल”

"शिक्षा केवल डिग्री नहीं, राष्ट्र निर्माण का माध्यम होनी चाहिए : मंत्री गौतम टेटवाल"

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri