सीहोर/थाना – दोराह
जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थाना दोराहा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 02/01/2026 को प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए स्थानीय दोराहा जोड़ पर एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम थाना द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाकर वाहन छोड़ कर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी एवं देशी शराब की कुल 385.5 लीटर मात्रा बरामद हुई,जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹228600/- आँकी गई, मौके से स्कॉर्पियो वाहन जप्त किया गया है।
प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
























