शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय शाहपुरा में विद्यालयी गतिविधि के अंतर्गत मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के मेहंदी डिज़ाइनों को अपनी हथेलियों पर सजाया तथा विभिन्न प्रकार की सुंदर रंगोलिया का अंकन विद्यालय के बरामदे में किया जिसमें बहुत सुंदर रंगोलिया ने विद्यालय के भैया बहनों का मन मोह लिया। भारत माता की सुंदर रंगोली आकर्षण का विषय रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्या ईश्वर लाल मीणा ने किया। उन्होंने छात्राओं को मेहंदी की महत्वता और इसके भारतीय संस्कृति में स्थान के बारे में बताया।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया।
मेहंदी डिज़ाइनों में विभिन्न प्रकार के फूल, पत्तियां, और ज्यामितीय आकारों का उपयोग किया गया था।मेहंदी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आयुषी बेरवा कक्षा 8 प्रथम, दीक्षित सेन कक्षा 8 द्वितीय, गुलनाज कायमखानी कक्षा 8 तृतीय रही वही वरिष्ठ वर्ग में तस्कीन बानू कक्षा 12 प्रथम, अंजली लौहार कक्षा 10 द्वितीय, अप्सरा बानू कक्षा 10 तृतीय रही।

रंगोली प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में चारवी बारहठ कक्षा 8 प्रथम, लक्षिता महावर व दिशा सोनी कक्षा 8 द्वितीय, गीतिका व मानवी कक्षा 6 द्वितीय, कल्पना व आतिफा कक्षा 6 तृतीय, काव्या व प्रियांशी कक्षा 6 तृतीय रही वहीं वरिष्ठ वर्ग में अनुभव सत्तावन व ईशांत कक्षा 10 प्रथम, अदिति व अनुष्का कक्षा 9 द्वितीय, अरसिन व देवांशी कक्षा 9 तृतीय रही।

गतिविधि प्रभारी सुधा चौहान व ललिता धाकड ने छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आसिफ पिनारा, उमेश जागेटिया व डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत मुख्य निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे।








