पशुपालन विभाग की टीम ने श्री कृष्ण गोशाला का अवलोकन कर श्रेष्ठ बताया
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। रायपुर-गौ माता को सेवा, सुरक्षा व सम्मान दिलाने व राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को लेकर नागा साध्वी देवगिरी के नेतृत्व में श्री कृष्ण गोशाला परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को गौ क्रांति मंच की प्रदेश संयोजक डॉक्टर मीरा किराड़,प्रशासक रामेश्वर लाल छिपा, गौ भक्त हरिकिशन बागोर,जगदीश तेली ने संबोधित किया।
27 अप्रैल “गौ माता सम्मान दिवस”पर प्रशासन के समक्ष भजन-कीर्तन के माध्यम से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को गौ माता के प्रति आगाह किया जाएगा। पूज्य साध्वी देवगिरी द्वारा नंदी शाला,गौशाला आदि का अवलोकन किया गया।
अवलोकन के अवसर पर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर विजय कुमार गंगने, डॉक्टर दिनेश खोईवाल, डॉक्टर कमलेश जीनगर, रविराज सिंह चूंडावत टीम सहित उपस्थित थे।
श्री कृष्ण गौशाला के व्यवस्थापक ओमप्रकाश दाधीच, सह व्यवस्थापक कन्हैया लाल बैरवा, नन्दी शाला के कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र वैष्णव, सदस्य चन्द्रशेखर देशांतरी,भामाशाह डॉ महेन्द्र किराड़, राजेन्द्र टॉक, शान्तिलाल नागौरा, डॉ सचिन व नर्मदा देवी सहित कई गौभक्त उपस्थित थे।









