• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

“कौशलम प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025” में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, 09 राष्ट्रीय टॉपर्स एवं 14 राज्य स्तरीय टॉपर्स का सम्मान — कौशल, नारी शक्ति और नई सोच का संगम

Andher Nagri by Andher Nagri
October 9, 2025
in देश-विदेश, मध्यप्रदेश, रोजगार, शिक्षा
0
“कौशलम प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025” में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, 09 राष्ट्रीय टॉपर्स एवं 14 राज्य स्तरीय टॉपर्स का सम्मान — कौशल, नारी शक्ति और नई सोच का संगम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजगढ़ 09 अक्‍टूबर, 2025

मध्यप्रदेश कौशल विकास संचालनालय द्वारा गुरूवार को “कौशलम प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025” का आयोजन किया गया, जिसमें कौशल उत्कृष्टता, नारी शक्ति और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर वर्ष 2025 की आईटीआई परीक्षाओं में असाधारण प्रदर्शन करने वाले 09 राष्ट्रीय स्तर के ट्रेड टॉपर्स, 14 राज्य स्तरीय टॉपर्स तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुश्री त्रिशा तवड़े को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एनसीवीटी परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 10 प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इनमें से शासकीय एकलव्य आईटीआई बैतूल की इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी सुश्री त्रिशा तवड़े ने सेंट्रल जोन से प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने इस अवसर पर कहा कि “कौशल केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, नवाचार और सामाजिक परिवर्तन की शक्ति है।

आज हमारे प्रशिक्षणार्थी अपने हुनर के माध्यम से न केवल सीमाएँ तोड़ रहे हैं, बल्कि समाज में नई संवेदनशीलता और समावेशन का संदेश भी दे रहे हैं।”कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने नारी शक्ति एवं हुनर की प्रतीक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुश्री त्रिशा तवड़े का सिंदूर के पौधे से पूजन कर अभिनंदन किया।

यह प्रतीकात्मक (gesture) जेस्चर नारी सशक्तिकरण और कौशल की पवित्रता का संदेश देता है। समारोह की एक प्रमुख विशेषता यह रही कि इस वर्ष के कई प्रशिक्षणार्थियों ने परंपरागत रूप से विपरीत क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त की।

वेल्डिंग, मोटर मैकेनिक, फिटर, फैशन डिजाइनिंग जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षणार्थियों ने यह सिद्ध किया कि “कौशल का कोई बंधन नहीं होता” और मेहनत, समर्पण तथा विश्वास से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। कौशल विकास संचालनालय द्वारा आयोजित यह समारोह न केवल प्रतिभा और परिश्रम का उत्सव है, बल्कि “कौशल के माध्यम से समानता” की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।

कार्यक्रम में विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न आईटीआई संस्थानों के प्राचार्य, प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। समारोह में सभी सम्मानित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं कौशलम प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। मध्यप्रदेश के आईटीआई संस्थानों की यह उपलब्धि प्रदेश के कौशल विकास प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करती है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कौशल_विकास#गौतम_टेटवाल#टेक्नोलॉजी#देवास#पुलिस#भाजपा_सरकार#मध्यप्रदेश#राजगढ़#राजनीति#राज्यमंत्री
Previous Post

अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रशासन जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

Next Post

खाद और भावांतर में हो दिक्कत तो करें इन नम्बर पर संपर्क

Next Post
खाद और भावांतर में हो दिक्कत तो करें इन नम्बर पर संपर्क

खाद और भावांतर में हो दिक्कत तो करें इन नम्बर पर संपर्क

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri