• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home अपराध (क्राइम )

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित

Andher Nagri by Andher Nagri
December 16, 2025
in अपराध (क्राइम ), प्रशासन, मध्यप्रदेश, शिक्षा, समाज
0
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजगढ़ 16 दिसम्‍बर, 2025 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शासन के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम एनएसएस की दैनिक गतिविधियों के तहत संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. खरे द्वारा महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा सर्कल बनाकर सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे ने बताया कि बाल विवाह समाज में व्याप्त एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कराना कानूनन अपराध है।

प्राचार्य डॉ. खरे ने बताया कि बाल विवाह कराने वाले, इसमें सहयोग करने वाले अथवा किसी भी प्रकार से भागीदार बनने वाले व्यक्तियों को दो वर्ष तक का कारावास एवं एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों से अपील की कि वे जागरूकता फैलाएं तथा ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत शासन द्वारा जारी पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा अहिंसा टेलिफेयर सोसायटी के हेल्पलाइन नंबर 07372-255670 पर दें।

उन्होंने यह भी बताया कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला संगठक डॉ. शैलेंद्र कुमार मेवाड़ा ने बाल विवाह मुक्त अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा “आइए हम सब मिलकर बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करें” का संदेश देते हुए सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

वॉश आन व्हील नवाचार कार्यक्रम के तहत स्‍वच्‍छता किट का किया वितरण

Next Post

फर्जी केसीसी बनाकर खाद निकालने वाले सहकारी समिति संस्‍था प्रभारी को निलंबित करने दिए निर्देश

Next Post
फर्जी केसीसी बनाकर खाद निकालने वाले सहकारी समिति संस्‍था प्रभारी को निलंबित करने दिए निर्देश

फर्जी केसीसी बनाकर खाद निकालने वाले सहकारी समिति संस्‍था प्रभारी को निलंबित करने दिए निर्देश

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri