वार्ड 14 के पार्षद अक्कू दुबे मित्र मंडली ने किया प्रभात फेरी का स्वागत।
दतिया। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व सुबह 7 बजे सिंधी समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शहर के बड़ा बाजार, किला चौक, दारूगर की पुलिया, बिहारी मार्ग होते हुए निकली।
पुष्प सवारी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की विराजमान प्रभात फेरी का वार्ड 14 पार्षद अक्कू दुबे मित्र मंडल द्वारा बिहारी जी मार्ग पर पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी से स्वागत किया।
जिसकी सिंधी समाज के लोगों, संतों ने तारीफ की और पार्षद अक्कू दुबे का शॉल पहनाकर सम्मान किया।इस दौरान अक्कू दुबे के साथ धीरज सेन, सोनू खांगाट, शैलेंद्र परमार, रवि करोसिया, जलील खान, मीडिया प्रभारी दीनदयाल विश्वकर्मा आदि सम्मिलित रहे।

























