शिक्षक रहेंगे उपस्थित, विभागीय कार्य जारी।जनपद कुशीनगर में मौसम के अचानक बदले मिज़ाज और बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में अहम निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठ तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि अवकाश के दौरान शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा,
लेकिन समस्त शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी अपने-अपने विद्यालयों पर उपस्थित रहेंगे और विभाग द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यों का विधिवत संपादन करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य होगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
























