अंधेर नगरी, वैब पोर्टल लगातार दो-तीन दिनों से पचोर नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं यह सीसीटीवी कैमरे नगर परिषद द्वारा लगाइये जा रहे हैं। नगर के प्रवेश द्वार आने जाने वाले वहांनों पर कड़ी निगरानी की जावेगी।
पुलिस प्रसारण द्वारा भी इसमें कहां लगवाने है यह सुझाव मांगे गया है, कहाँ से सही निगरानी की जा सके एवं अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की यह कैमरे आधुनिक तकनिकी से जुडे कैमरे हैं इन सीसीटीवी कैमरा से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जावेगी l 80 से 100 कैमरे लगाये जाने का कार्य किया जाना है।
बोड़ा नाका, गाँधी चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड, थाने के सामने इसी प्रकार अन्य जगहों पर केमरे लगाये जा चुके हैं और भी कई जगहों पर लगाना बाकि है।
जनकारी के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोंड़िया ने कहा की यह कैमरे नगर की सुरक्षा गतिविधियों पर अहम् भूमिका निभाएंगे l थाना प्रभारी शकुंतला बामनीया का कहना है की किस जगह पर क्या हो रहा है।
सभी गलतियों पर 24 घंटे मॉनिटरिंग की जायेगी इससे चोरी, दुर्घटना संदिग्ध गतिविधीयों पर विशेष कर नजर रखी जावेगी ।








