शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक शाहपुरा-शाहपुरा खटीक समाज के मंशापूर्ण महादेव व राधा कृष्ण मन्दिर के शिव शक्ति धर्मशाला में खटीक समाज द्वारा 28.12.2025 रविवार को खटीक समाज की सर्वसहमति से पप्पू चावला को खटीक समाज का अध्यक्ष हेतु चुना गया।
पप्पू चावला को समाज द्वारा माला पहनाकर व मुह मिटा करवाकर समाज जनों द्वारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाज के नए अध्यक्ष बनने पर समाज मे खुशी की लहर छाई।
नए अध्यक्ष पप्पू चावला ने बताया कि मुझे समाज का अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज जन का आभार व्यक्त करता हु। मैं समाज के लिए हर दम तैयार रहुगा व समाज मे कुरीतियों को बंद करने के प्रति तैयार रहुगा।
इस कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष छगन बाछड़ा, पूर्व अध्यक्ष मूलचंद खोईवाल, धानेश्वर के पूर्व अध्यक्ष कालूराम बाछड़ा, रामस्वरूप खींची, पूर्व पार्षद राजू टेपण, पूर्व पार्षद शंकर चावला, खनिराम खोईवाल, सत्यनारायण चंदेल, मदन बाछड़ा, गजराज सोलंकी, सत्य नारायण चावला, नेमीचंद सोलंकी, नन्द किशोर टेपण, महावीर टेपण आदि समाज जन उपस्थित रहे।
























